ChhattisgarhRaipur

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्व. वामनराव लाखे की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें किया नमन

 रायपुर : लाखे के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में सहकारिता के माध्यम से लाखे ने किसानों सहित लाखों लोगों के आर्थिक विकास की मजबूत आधारशिला रखी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्व. वामनराव लाखे की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि लाखे ने प्रदेश में सहकारिता की नींव रखते हुए रायपुर में सहकारी बैंक की स्थापना की। प्रदेश के लिए उनके अमूल्य योगदान सदैव याद किए जाएंगे। उन्होंने छत्तीसगढ़ में सहकारिता की नींव रखते हुए रायपुर में सहकारी बैंक की स्थापना की।

राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में जन-जागरण के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया। खादी के प्रचार-प्रसार के साथ शिक्षा के विकास के लिए भी वे सक्रिय रहे। वे आजीवन सहकारी संगठनों की मजबूती के लिए लगे रहे। उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि आज सहकारिता के माध्यम से लाखों लोगों के रोजगार और आगे बढ़ने का सपना सच हो रहा है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!