National

एलपीजी सिलेंडर की महंगाई से कट गया पीछा, बस 750 रुपये में करें खरीदारी

नई दिल्लीः एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें इन दिनों आसमान की ओर बढ़ती जा रही है, जिससे आम लोगों की जेब का बजट बिगड़ता जा रहा है। गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने का सिलसिला पिछले काफी दिनो से जारी है।

इस बीच अगर आप सस्ता गैस सिलेंडर खरीदना चाहते हैं तो फिर यह खबर आपको बहुत ही ध्यान से पढ़नी होगी, जिससे पैसों की बचत हो जाएगी। अब आप बहुत सस्ते में भी गैस सिलेंडर की खरीदारी कर सकते हैं। आपको बस अब 750 रुपये में ही LPG गैस सिलेंडर खरीदना मिल जाएगा, जिससे 350 रुपये की बचत हो जाएगी।

जानकारी के लिए बता दें कि सिलेंडर कंपोजिट होगा। इस सिलेंडर में 10 किलो गैस भरी होती है। सरकार ने कंपोजिट गैस सिलेंडर अब लगभग सभी शहरों में मंजूरी दे दी है। खासकर ये सिलेंडर कम खर्च वाले लोगों के लिए बहुत लाभदायक है।

  • जानिए सिलेंडर से जुड़ी जरूरी शर्तें

जानकारी के लिए बता दें कि घरेलू 15 किग्रा के सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि व्यावसायिक गैस सिलेंडर के रेट 36 रुपये सस्ते जरूर हुए थे। पहले रक्षाबंधन के अवसर पर कंपोजिट सिलेंडर के दामों में कमी की गई थी। उसके बाद जन्माष्टमी के के मौके पर भी सरकार ने गैस सिलेंडर के दामों में रियायत बरती है। हालांकि कुछ शहरों में कंपोजिट सिलेंडर के 619 तक भी हैं। लेकिन दिल्ली, लखनऊ, मुंबई जैसे शहरों में आपको 750 रुपये में ही कंपोजिट सिलेंडर मिलेगा। आप इन शहरों से बहुत कम कीमत में खरीद सकते हैं।

  • जानिए इस सिलेंडर की खासियत

कंपोजिट गैस सिलेंडर में सबसे बड़ी खासियत ये है कि आपको पता चल जाएगा कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है। यही नहीं यह बहुत हल्का होता है। जिसके चलते इसे कहीं भी उठाकर ले जाया जा सकता है। आपको बता दें कि इसको लेने के लिए आपको इंडेन गैस एजेंसी पर जाना होगा। वहां इसका कनेक्शन आपको मिल जाएगा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!