ChhattisgarhRaipur

BREAKING : सीएम हाउस घेरने भाजयुमो का जुटा जनसैलाब, राजधानी छावनी में तब्दील, रैली को रोकने कंटेनर से बनाए गए बैरिकेड…

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा बड़ा प्रदर्शन करते हुए सीएम हाउस का घेराव करेगी। रायपुर निगम मुख्यालय गार्डन में युवा मोर्चा की सभा शुरू हो चुकी हैं। सभा खत्म होने के बाद भाजयुमो रैली करते हुए सीएम हाउस का घेराव करने कूच करेगी। वहीं भाजयुमो के इस बड़े प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी रायपुर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सीएम हाउस तक भाजपाइयों को पहुँचाने से रोकने के लिए कंटेनर से भी बैरिकेडिंग की गई है।

वहीं सभा स्थल पर भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत प्रदेश भाजपा के सभी बड़े नेता उपस्थित हैं। इस प्रदर्शन में भाजयुमो के राष्ट्रिय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या समेत कई बड़े राष्ट्रिय नेता मौजूद रहेंगे।

रायपुर में भाजयुमो के इस प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी में पुलिस व्यवस्था को दुरस्त कर दिया गया है। प्रदर्शन वाले इलाके समेत पुरे शहर में 30 थाना प्रभारी समेत 20 पुलिस अधिकारी के साथ लगभग 3 हजार पुलिस जवान तैनात किये गए हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!