Chhattisgarh

BREAKING : कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई, धान सत्यापन के नाम पर अवैध वसूली करने वाले पटवारी को किया निलंबित, जानिए पूरा मामला…!!

 गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। जिले के ग्राम ठेंगाडांड़, हल्का खोडरी तहसील पेंड्रारोड में पटवारी मुकेश्वर नाथ साहू द्वारा किसानों से धान का सत्यापन करने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया था। मामले का संज्ञान लेते हुए जिला कलेक्टर रीना कमलेश मंडावी ने आरोपी पटवारी को निलंबित कर दिया है।

कलेक्टर कार्यालय गौरेला पेण्ड्रा मरवाही द्वारा जारी निलंबन आदेश के मुताबिक, पटवारी के खिलाफ मामले की जांच में रिश्वत लेने के आरोप सत्य पाए गए हैं, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 का उल्लंघन है। पटवारी मुकेश्वर नाथ साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है और उन्हें मुख्यालय भू-अभिलेख शाखा जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

देखें आदेश….

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!