ChhattisgarhRaipur

Train Canceled : यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! रायपुर-बिलासपुर के बीच चलने वाली ये ट्रेनें हुई रद्द, यात्रा करने से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट…

 रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल के बैकुंठ- सिलयारी रेलवे स्टेशनों के बीच लेवल क्रॉसिंग नंबर 403 किलोमीटर 800/26-28 पर स्थित रोड अंडर ब्रिज निर्माण कार्य के लिए बॉक्स पुशिंग का कार्य किया जाएगा। यह कार्य 16 जनवरी, 2025 को 03:30 बजे से 4:30 तक एवं दिनांक 17 जनवरी, 2025 को 22:00 बजे से 18 जनवरी 2025 को 3:25 बजे तक किया जाएगा तक ब्लॉक लेकर कार्य किया जाएगा

लेवेल क्रोससिंग पर रोड अंडर ब्रिज बनने से आने वाले दिनों मे सड़क मार्ग उपयोगकर्ता को ट्रेन परिचालन के दोरान लेवेल क्रॉसिंग गेट पर रुकने की अवश्यकता नहीं होगी। इसी प्रकार इससे रेल परिचालन भी निर्भय एवं संरक्षित होगा।

रद्द होने वाली गाडियां

(1) गाड़ी संख्या 68728 रायपुर बिलासपुर मेमू पैसेंजर दिनांक 16 जनवरी 2025 को रद्द रहेगी.

(2) गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर गेवरा रोड मेमू पैसेंजर दिनांक 16 जनवरी 2025 को रद्द रहेगी.

(3) गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड बिलासपुर मेमू पैसेंजर दिनांक 16 जनवरी 2025 को रद्द रहेगी.

(4) गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर रायपुर मेमू पैसेंजर दिनांक 16 जनवरी और 17 जनवरी 2025 को रद्द रहेगी.

(5) गाड़ी संख्या 68727 बिलासपुर रायपुर मेमू पैसेंजर दिनांक 17 जनवरी 2025 को रद्द रहेगी.

(6) गाड़ी संख्या 58201 बिलासपुर रायपुर पैसेंजर दिनांक 18 जनवरी 2025 को रद्द रहेगी.

(7) गाड़ी संख्या 58207 रायपुर जूनागढ़ रोड पैसेंजर दिनांक 18 जनवरी 2025 को रद्द रहेगी .

(8) गाड़ी संख्या 58208 जूनागढ़ रोड रायपुर पैसेंजर दिनांक 19 जनवरी 2025 को रद्द रहेगी .

(9) गाड़ी संख्या 58280 रायपुर – कोरबा पैसेंजर दिनांक 19 जनवरी 2025 को रद्द रहेगी.

बीच में समाप्त होने वाली गाडियां

(1) 16 जनवरी 2025 को, गोंदिया एवं झारसुगुड़ा से चलने वाली 68861/68862 गोंदिया- झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेजर स्पेशल बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!