ChhattisgarhRaipur

मोदी की एक और गांरटी पूरे करने का ऐलान, 5 लाख 62 हजार परिवारों को मिलेगा 10 हजार सालाना

Related Articles

 सक्तिः छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ती में आयोजित कार्यक्रम में मोदी की एक और गारंटी को जल्द ही पूरा करने की घोषणा की। उन्होंने कार्यक्रम में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार जल्द ही राज्य के भूमिहीन किसानों को हर साल 10 हजार रुपए देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 5 लाख 62 हजार भूमिहीन परिवारों को योजना का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सक्ती में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने मोदी की एक और गारंटी को पूरा करने की घोषणा करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषक मजदूर योजना की गारंटी को पूरा करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि योजना के तहत भूमिहीन किसानों को प्रति वर्ष 10 हजार रुपए दिया जाएगा। इस इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नव दम्पत्ति को आशिर्वाद दिया और शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं के तहत विभिन्न सामग्रियां प्रदान की।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!