ChhattisgarhRaipur

ACB-EOW ने लिया एक्शन : छत्तीसगढ़ मेडिकल कॉरपोरेशन गड़बड़ी मामले में मोक्षित कारपोरेशन के ठिकानों पर दी दबिश, रायपुर, दुर्ग समेत कई जिलों में चल रही कार्रवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल कॉरपोरेशन में हुई गड़बड़ियों के मामले में ईओडब्लयू/एसीबी ने संयुक्त रूप से रायपुर और दुर्ग एवं पंचकूला में छापा मारा है।
ईओडब्ल्यू की छापे की यह कार्रवाई सीजीएमएससी के अफसरों के साथ मेडिकल सप्लायरों के यहां चल रही है।
छत्‍तीगसढ़ मेडिकल कार्पोरेशन में हुई गड़बड़ी मामले में ईओडब्‍ल्‍यू-एसीबी ने रायपुर, दुर्ग समेत कई जिलों में गवर्मेंट सप्लायर मोक्षित कारपोरेशन के कई ठिकानों पर दबिश दी है. यह कार्रवाई सीजीएमएसी के अफसरों एवं मेडिकल सप्‍लायरों के यहां चल रही है.

जानकारी के मुताबिक, ईओडब्‍ल्‍यू-एसीबी की टीम पुलगांव चौक दुर्ग स्थित मोक्षित कारपोरेशन के ऑफिस और दुर्ग कोर्ट के पीछे खंडेलवाल कॉलोनी स्थित सप्लायर के घर समेत सभी भाइयों के ठिकानों पर दस्तावेजों की जांच कर रही. सिद्धार्थ चौपड़ा और उनके तीनों भाइयों के ठिकानों पर कार्रवाई जारी है.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!