Chhattisgarh

अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन करने वाला एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

 जांजगीर-चांपा  : ग्राम देवरी डेरा का शिव कुमार गोंड़ अपने मो.सा. टीव्हीइस अपाचे क्रमांक सीजी 11 बीई-3632 से महुआ शराब लेकर बिक्री करने के उद्देश्य से बेल्हा की ओर जाने की सूचना प्राप्त होने पर शिवरीनारायण पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया जहॉ आरोपी के कब्जे से 09 लीटर महुआ शराब बरामद एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल बरामद किया गया
जिस पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 268/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया।

अवैध शराब ब्रिकी करना पाये जाने पर आरोपी शिवकुमार गोंड उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम देवरी डेरा थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चाम्पा को दिनांक 31.08.22 को गिरफ्तार कर दिनाँक 01.09.22 को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।
आरोपी को गिरफ्तारी में सहायक उपनिरीक्षक विजय कैवर्त,आरक्षक विकाश शर्मा व दीपक जायसवाल का विशेष योगदान रहा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!