Chhattisgarh

बीच सड़क में गुंडागर्दी, युवकों ने बैट और बेसबॉल से शख्स को बेदम पीटा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से खौफनाक पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें पुलिस से बेख़ौफ़ बदमाश एक युवक को बीच सड़क में बैट और बेसबॉल बल्ला से मरते दम तक पीटते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मारपीट के इस वीडियो में जेल से छूटकर आए बदमाश की युवक बैट और डंडे से पिटाई कर रहे हैं। लेकिन यह वायरल वीडियो 3 दिन पुराना है। जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस मामले में अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

वायरल वीडियो में जिस युवक की पिटाई हो रही है वह सकरी का रहने वाला है। जिसका नाम विक्की पांडेय है, वह आदतन बदमाश है। हिस्ट्रीशीटर विक्की के खिलाफ जानलेवा हमला, घर में आग लगाने जैसे मामलों में अपराध दर्ज है। एक मामले में वह जेल में था, कुछ दिनों पहले ही जेल से छूटा है। जिसके बाद तीन दिन पहले रात के वक्त शहर के मगरपारा में कुछ युवकों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने उसकी बल्ले और डंडे से पिटाई कर दी।

बताया जा रहा है कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मगरपारा में विक्की पांडेय रंगदारी दिखा रहा था। जिसकी युवकों ने जमकर पिटाई कर दी। इस मारपीट मामले में दोनों पक्षों में से किसी ने भी अभी तक थाने में शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!