Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ को मिला 30वां जिला, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का किया शुभारंभ

सारंगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के 30वें जिले सारंगढ़-बिलाईगढ़ का उद्घाटन किया। उन्होंने सारंगढ़-बिलाईगढ़ वासियों को 540 करोड़ 32 लाख 98 हजार रुपए की लागत के 46 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें 28 करोड़ 3 लाख 1 हजार रुपए की लागत से निर्मित 20 कार्यों का लोकार्पण और 512 करोड़ 29 लाख 97 हजार रुपये की लागत से बनने वाले 26 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

Related Articles

इसके पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सारंगढ़ पहुंचे, जहां पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री के स्वागत में युवाओं ने बाइक रैली निकाली और स्कूली बच्चों ने करमा लोकनृत्य किया। मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान उनके स्वागत में सड़क के दोनों ओर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिली। रोड शो के दौरान नृत्यश्री धारा इंस्टीट्यूट, रायपुर के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा करमा लोकनृत्य के मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इसके साथ मुख्यमंत्री को बेंगलुरु में कांजीवरम सिल्क से निर्मित और तिरुपति बालाजी मे चढ़ाए गए मुकुट और साल भेंट किया गया।

मुख्यमंत्री का राइस मिल एसोसिएशन, मुस्लिम जमात, चंद्रनाहु (चंद्रा) समाज, प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ, ब्लॉक इकाई द्वारा पुष्प माला और गजमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। उन्हें विभिन्न संगठन पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनो अइरसा, कुर्मी, ठेठरी, गचकुलिया और केलों से भी तौला गया। मुख्यमंत्री बघेल रोड शो के दौरान गुरु घासीदास पुष्प वाटिका पहुंचे। वहां उन्होंने संत गुरू घासीदास जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर जैतखाम में ध्वजारोहण किया। गौरतलब है कि गुरु घासीदास पुष्प वाटिका सारंगढ़ क्षेत्र मे सतनाम समाज का पहला जैतखाम है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!