Raipur

खुद को भाजपा नेता बताकर अधिकारियों को गुमराह कर रही महिला

 

रायपुर, संवाददाता।एक महिला द्वारा मेटर को बदलकर राजनीतिक प्रभाव गढ़ने और अधिकारियों को झूठे दावों से गुमराह करने का गंभीर मामला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, उक्त महिला खुद को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेत्री बताते हुए सरकारी अधिकारियों पर दबाव बनाने का प्रयास कर रही है, जबकि उसकी वास्तविक राजनीतिक स्थिति संदेह के घेरे में है।

झूठे परिचय से बनाती है दबाव

बताया जा रहा है कि महिला पहले अन्य राजनीतिक दल से जुड़ी थी, लेकिन अब परिस्थिति को भांपते हुए भाजपा कार्यकर्ता का झूठा परिचय दे रही है। वह अधिकारियों के समक्ष खुद को “प्रभावशाली” बता कर शासकीय कार्यों में हस्तक्षेप कर रही है।

सोशल मीडिया पर तस्वीरों का दुरुपयोग

सूत्रों का कहना है कि महिला ने विभिन्न नेताओं के साथ खींची गई तस्वीरों का इस्तेमाल कर अपना फर्जी रसूख स्थापित करने की कोशिश की है। ये तस्वीरें मात्र सार्वजनिक आयोजनों की हैं, जिनका कोई आधिकारिक संबंध नहीं है।

अधिकारियों को अलर्ट रहने की सलाह

प्रशासनिक हलकों में भी इस बात को लेकर चर्चा है कि अधिकारी किसी भी राजनीतिक दबाव या प्रभाव में आए बिना ही तथ्यों की पुष्टि करें। वरिष्ठ सूत्रों ने कहा कि “झूठे परिचय देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

जानकारी साझा करें

यदि किसी अधिकारी या नागरिक को इस महिला से जुड़ी कोई संदिग्ध गतिविधि की जानकारी है, तो कृपया तुरंत संबंधित विभाग को सूचित करें। जागरूक नागरिक ही समाज को धोखाधड़ी से बचा सकते हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!