ChhattisgarhPoliticalRaipur

भूपेश कैबिनेट की बैठक आज, लिए जा सकते हैं कई अहम फैसले

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यानी 6 सितंबर को कैबिनेट की बैठक होगी। भूपेश कैबिनेट की बैठक डेढ़ महीने बाद होने जा रही है। जिसमें दर्जनभर से ज्यादा एजेंडों पर चर्चा होगी। सबसे अहम चर्चा नवगठित जिलों के सेटअप और धान खरीदी की व्यवस्था पर होगी।

सीएम बघेल ने हाल ही में दो नए जिलों का उद्घाटन किया है। जिसके बाद प्रदेश में जिलों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। मनेंद्रगढ़ चिरमिरी और सक्ती जिला भी जल्द ही अस्तित्व में आ जाएगा। इन सभी जिलों के लिए सेटअप, भवन आदि की व्यवस्था करनी होगी। इसके अलावा बड़ी संख्या में निर्माण कार्य आदि के लिए भी राशि की जरूरत होगी। कैबिनेट में इन सभी की व्यवस्था की जाएगी।

इसके साथ ही अक्टूबर-नवंबर में धान तैयार हो जाएगा। इससे पहले धान खरीदी और बारदानों के अलावा मार्कफेड के लिए बैंक गारंटी की भी व्यवस्था करनी होगी। इस विषय पर भी कैबिनेट में बातचीत की जाएगी। इसके अलावा नए आत्मानंद स्कूल और कॉलेज के संबंध में भी कैबिनेट में स्वीकृति हो सकती है। रायगढ़ में नया कॉलेज खोलने का प्रस्ताव है। कुछ नए कॉलेज के लिए भी प्रस्ताव आ सकता है।

कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की हड़ताल और उनकी मांगों के संबंध में भी चर्चा हो सकती है, क्योंकि पहली बार इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारी हड़ताल पर थे। जिन मांगों पर सहमति बनी है, उसमें गृह भाड़ा भत्ते का भी मुद्दा है, जो 2016 से पेंडिंग है। इस पर कमेटी बनाने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही कुछ नए कॉलेज के लिए भी प्रस्ताव आ सकता है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!