ChhattisgarhRaipur

RAIPUR CRIME : पत्नि ने पति को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

रायपुर। राजधानी के अम्लीडीह में एक महिला ने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ जिसके बाद पत्नी ने लोहे की रॉड से पति के सिर में मारकर हत्या कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पूरा मामला थाना न्यू राजेंद्र नगर क्षेत्र की है।

Related Articles

जानकारी के अनुसार घटना सुबह 9.30 बजे की घटना है। सेंट जोशफ कॉलोनी निवासी सुरेंद्र साहू पिता रामनारायण सहू (उम्र 30) और मोती उर्फ़ मिनी साहू की शादी दो साल पूर्व हुई थी। शादी के बाद से दोनों में विवाद होता रहता था। सुरेंद्र अपने पत्नी मोती के चरित्र संदेह करता था जिसके कारण दोनों में आये दिन लड़ाई झगड़ा होता था। आज भी सुबह दोनों की लड़ाई हुई। जिसके बाद सुबह 9.30 बजे लड़ाई झगड़ा के दौरान पत्नी ने लोहे के रॉड से पति के सिर में मार दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!