National

मॉब लिंचिंग : जेल से भागे 4 कैदियों को लोगों की भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

मेघालय। जोवाई जेल से भागे चार अपराधियों की पश्चिमी जैंतिया पहाड़ी जिले के शांगपुंग गांव में भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर डाली। मृतकों के शव अस्पताल में ले जाए गए हैं। यहां पर शवों की पहचान की जाएगी। जोवाई जिला जेल से शनिवार को छह कैदी जेल के गार्ड के ऊपर चाकू से हमला कर भाग निकल भागे थे।

जानकारी के मुताबिक भागे गए कैदियों के नाम आई लव यू तलांग, रमेश दखर, मरसांकी तैरियांग, रिकमेनलैंग लमारे, शिडोर्की दखर और लोडस्टर टैंग हैं। इनमें रमेश दखर को आई लव यू तलांग के साथ एक दोहरे मर्डर केस में गिरफ्तार किया गया था। इन सभी के पीटे जाने का वीडियो भी रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि गांववाले इन भागे हुए अपराधियों को रॉड और डंडे से पीटते दिखाई दे रहे हैं।

जेल से भागने के बाद यह लोग गांव के पास एक जंगल में छुपे हुए थे। इनमें से एक कैदी पास स्थित चाय की दुकान पर खाना खरीदने के लिए गया था। इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने उसे पहचान लिया। इसके बाद पूरे गांव को वहां अपराधियों के छुपे होने की जानकारी हो गई। गांव के लोग उनका पीछा करते हुए जंगल के पास पहुंचे और इलाके को घेर लिया। इसके बाद उनकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान रमेश दखर नाम का अपराधी भागने में कायमाब रहा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!