National

Bharat Jodo Yatra: RSS की ड्रेस में आग लगी तस्वीर पोस्ट कर विवादों में घिरी कांग्रेस, भाजपा ने किया पलटवार

नई दिल्ली। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस और भाजपा के वार-पलटवार का दौर जारी है। इस बीच कांग्रेस के एक ट्वीट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए पोस्ट में आरएसएस की ड्रेस में नीचे से जलती हुई दिख रही है। इस पर कैप्शन लिखा है- 145 days more to go। अब बीजेपी ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि यह कांग्रेस की भारत जोड़ो नहीं बल्कि आग लगाओ यात्रा है।

आरएसएस-बीजेपी पर निशाने साधते हुए कांग्रेस ने ट्वीट किया,’देश को नफरत के माहौल से मुक्त करने और आरएसएस-बीजेपी के किए गए नुकसान की भरपाई को पूरा करने के लक्ष्य की दिशा में हम एक-एक कदम बढ़ा रहे हैं।’

इसके बाद बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, ‘यह भारत जोड़ो यात्रा नहीं बल्कि भारत तोड़ो और आग लगाओ यात्रा है। यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस पार्टी ने ऐसा किया हो। मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या आप देश में हिंसा चाहते हो? कांग्रेस को यह तस्वीर तुरंत हटा लेनी चाहिए।’

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!