ChhattisgarhRaipur

राजिम में हुआ बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ़्तार कार नाले में जा गिरी, दो की मौत

रायपुर। सोमवार को राजिम में बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई। यहाँ एक तेज रफ्तार कार नाले में जा गिरी।इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना फिंगेश्वर-राजिम मुख्य मार्ग की है। जानकारी के मुताबिक़ तेज रफ़्तार का अनियंत्रित होकर सीधे नाले में जा समाई।

Related Articles

घटना के बाद आसपास के लोगों पुलिस को सूचना दी और रेस्क्यू शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद तीन घायलों को अस्पताल दाखिल कराया गया है जबकि दो सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए हादसे की जाँच शुरू कर दी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!