ChhattisgarhPoliticalRaipur

अब मुख्यमंत्री का हाल ‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे’ जैसा हो गया है जब तक समय था विकास का एक काम नहीं किया: बृजमोहन अग्रवाल

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मुख्यमंत्री की अधिकारियों को चेतावनी को लेकर पूर्व मंत्री व विधायक बृमोहन अग्रवाल ने सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताया। उन्होंने कहा कि पौने चार साल तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोते रहे, अब जब जनता को हिसाब देने का समय आ रहा है तो अधिकारियों को चेतावनी दे रहे हैं।

Related Articles

रायगढ़ ही नहीं पूरे प्रदेश में सड़कों के हाल बेहाल है, मगर मुख्यमंत्री ने कभी उस तरफ ध्यान नहीं दिया। मुख्यमंत्री जी को दिल्ली, हिमाचल घूमने और दूसरे प्रदेश के विधायकों की मेहमान नवाजी से फुर्सत नहीं मिली। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हाल ‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे’ जैसा हो गया है। जब तक समय था विकास का एक काम नहीं किया।

कांग्रेस की इस सरकार ने इस प्रदेश की जनता को गुमराह करने के सिवा कोई काम नहीं किया है। बच्चों के भविष्य के साथ भी ये सरकार खिलवाड़ कर रही है। हाल ही में शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर जो आंकड़ें जारी हुए हैं उसमें छत्तीसगढ़ का स्थान नीचे से तीसरे स्थान पर है।

ये बेहद शर्मनाक है। इस प्रदेश के शिक्षामंत्री को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। ये वही शिक्षा मंत्री हैं जो कुछ दिन पहले शराब में पानी की मात्रा मिलाने पर ज्ञान दे रहे थे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!