Chhattisgarh

CG NEWS : रसोइया संघ की हड़ताल में शामिल होने पहुंची महिला की ट्रेन से कटकर मौत

दंतेवाड़ा। जिले में एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। घटना में महिला के सिर के टुकड़े हो गए। उड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि महिला रसोइया संघ के हड़ताल में शामिल होने के लिए दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय आई थी। यहां वह लकड़ी लेने जंगल गई थी इसी दौरान हादसा हुआ है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा गुरुवार को कटेकल्याण ब्लॉक के चिकपाल की रहने वाली महिला दिनभर रसोइया संघ की हड़ताल में थी। फिर देर शाम को हड़ताल पर ही बैठीं 3 से 4 महिलाओं के साथ लकड़ी लेने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर जंगल चली गई। लौटते समय महिलाएं नदी पर बने रेलवे ब्रिज के ऊपर से आ रही थी।

इसी बीच ट्रेन भी पहुंच गई। सभी महिलाएं हड़बड़ा कर भाग गई और अपनी जान बचा ली। लेकिन, एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे महिला के शरीर के चिथड़े उड़ गए। हादसे की सूचना अन्य महिलाओं ने रसोइया संघ के पदाधिकारियों को दी। जिन्होंने सिटी कोतवाली में हादसे की जानकारी दी। फिर देर शाम जवान पहुंचे। जिन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!