National

दो मंजिला जर्जर मकान गिरा, मलबे में दबकर पति-पत्नी और 2 साल की बेटी की मौत

उत्तरप्रदेश। देवरिया जिले में अंसारी रोड पर स्थित एक मकान गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, मरने वालों में पति-पत्नी और बेटी शामिल है। करीब तीन घंटे के रेस्क्यू के बाद तीनों शवों को मलबे से बाहर निकाला गया। प्रशासन और पुलिस राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है।

व्यवसायी सत्य प्रकाश बरनवाल की काफी पुरानी जर्जर दो मंजिला मकान अंसारी रोड पर है। जर्जर मकान में काफी समय से दिलीप (35) पुत्र गोपाल पत्नी चांदनी (30) रहते है। दोनों मजदूरी कर भरण पोषण करते थे। रविवार की रात पति, पत्नी और चांदनी (2) नीचे तल के कमरे में एक साथ सोए थे। सोमवार सुबह में अचानक मकान भरभरा कर गिर गया। जिससे तीनों दब गए। तेज आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए और डायल 112 को सूचना दी।

पुलिसकर्मियों ने घटना के बारे में आला अफसरों को जानकारी। मौके पर एसपी सहित अन्य मौके पर दमकल के साथ पहुंच गए। दमकलकर्मियों ने जेसीबी के सहायता से करीब दो घंटे के प्रयास के बाद तीनों के शव को बाहर निकाला।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!