Chhattisgarh

दर्दनाक हादसा : ट्रक को कार ने मारी टक्कर, 2 लोगों की मौके पर मौत जान; दो की हालत गंभीर

सरगुजा। अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर ग्राम गुमगा के पास मिनी ट्रक और कार की जोरदार टक्कर में 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा उदयपुर थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के अनुसार मृतक और घायल एक ही परिवार के हैं। वे ग्राम तारा के रहने वाले हैं। चारों किसी काम से अंबिकापुर गए थे और देर रात कार से अपने घर तारा लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम गुमगा के पास सड़क पर खड़े ट्रक से कार जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही एक महिला समेत 2 लोगों ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज शिफ्ट किया गया है।

बताया जा रहा है कि जिस शख्स की मौत हुई है, वो कार चला रहा था। पुलिस ने कार में फंसे शवों को निकालवाया और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!