National

Vice President Election: उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने दाखिल किया नामांकन, पीएम मोदी भी रहे मौजूद

नई दिल्ली।  NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह के अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, किरेन रिजिजू और एनडीए के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे

दरअसल, 17 अगस्त को भाजपा संसदीय बोर्ड ने बैठक बुलाई थी, जिसमें सीपी राधाकृष्णन को एनडीए ने अपना उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया। जिसकी जानकारी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी थी। वहीं राधाकृष्णन का मुकाबला विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी से होगा जो कि, 21 अगस्त को नामांकन करेंगे।

बता दें कि, उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 9 सितंबर को वोटिंग होगी। उसी दिन काउंटिंग भी होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त है। 25 अगस्त तक उम्मीदवारी वापस ली जा सकती है।

वहीं कल यानी 19 अगस्त को सीपी राधाकृष्णन दिल्ली पहुंचे जहां वे एनडीए संसद दल की बैठक में शामिल हुए। जहां एनडीए के फ्लोर लीडर्स, सांसदों ने सीपी राधाकृष्णन जी का गर्मजोशी से स्वागत किया, उन्हें बधाई दी और प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button