Chhattisgarh

सीएम विष्णु देव साय ने कहा- वर्ल्ड एक्सपो 2025 से छत्तीसगढ़ को मिलेगा वैश्विक मंच

वर्ल्ड एक्सपो 2025 में छत्तीसगढ़ की दमदार मौजूदगी

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान वर्ल्ड एक्सपो 2025 छत्तीसगढ़ की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ओसाका में आयोजित यह आयोजन भारत की संस्कृति और प्रगति को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने का एक बड़ा अवसर है।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ को समर्पित सप्ताह का शुभारंभ कर दिया गया है। यह न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए लाभकारी साबित होगा। इस अवसर से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर और औद्योगिक विकास को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी।

पीएम मोदी की जापान यात्रा से जुड़ेगी नई कड़ी

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी जापान यात्रा को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा, “भारत और जापान की मित्रता गहरी और ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री जी का यह दौरा दोनों देशों के बीच तकनीकी, औद्योगिक और सांस्कृतिक सहयोग को नई ऊंचाई पर ले जाएगा।”

उन्होंने विश्वास जताया कि इस दौरे से भारत-जापान संबंध और मजबूत होंगे तथा साझा समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा।

छत्तीसगढ़ को नए अवसर

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वर्ल्ड एक्सपो 2025 में छत्तीसगढ़ की भागीदारी से न केवल सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि निवेश और औद्योगिक सहयोग के नए अवसर भी खुलेंगे। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!