National

पुलिस ने बरामद की 20 टन से ज्यादा हेरोइन, 1800 करोड़ है कीमत

महाराष्ट्र। मुंबई के नवा शेरा पोर्ट से 20 टन से ज्यादा हेरोइन से कोटेड मुलेठी बरामद की गई है। दिल्ली पुलिस ने नशीले पदार्थ हेरोइन की यह अब तक की सबसे बड़ी खेप बरामद की है। बरामद हेरोइन की कीमत करीब 1800 करोड़ है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल जल्द ही इस मामले का पूरा खुलासा करेगी।

बताया जा रहा है कि बड़ी मात्रा में हेरोइन मिलने के इस मामले के तार नार्को टेरर से जुड़े हैं। स्पेशल सेल ने कुछ दिन पहले दो अफगानियों को गिरफ्तार करके नार्को टेरर का खुलासा किया था। स्पेशल सेल ने तब 1200 करोड़ की ड्रग पकड़ी थी। पूछताछ में अफगानी नागरिकों ने खुलासा किया था कि मुंबई के पोर्ट पर भी कंटेनर में ड्रग मौजूद है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इसके बाद ड्रग्स की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी की। पुलिस ने मुंबई के नवा शेरा पोर्ट से एक कंटेनर से 1800 करोड़ की हेरोइन जब्त कर ली। हेरोइन का घोल बनाकर मुलेठी के ऊपर चढ़ाया गया था। करीब 20 टन हेरोइन कोटेट मुलेठी बरामद हुई है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!