National

डिवाइडर पर सो रहे 6 लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, 4 की मौत

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सीमापुर इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने डिवाइडर पर सो रहे छह लोगों को कुचल दिया। जिससे चार लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली के सीमापुर में डीटीसी डिपो रेडलाइट को पार करते हुए डीएलएफ टी-प्वाइंट की तरफ जा रहा था। देर रात करीब 1.50 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क के डिवाइडर पर सो रहे छह लोगों को रौंद दिया। जिनमें से चार की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान 52 वर्षीय करीम, 25 वर्षीय छोटे खान, 38 वर्षीय शाह आलम और 45 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है। वहीं 16 वर्षीय मनीष और 30 वर्षीय प्रदीप घायल है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क के डिवाइडर पर सो रहे 4 लोगों को कुचल दिया और 2 लोगों को घायल कर दिया। दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई और एक को मृत घोषित किया वहीं चौथे की प्राथमिक उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। घटना में शामिल वाहन का पता लगाने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!