Dhamtari

10 ग्रामीणों ने किया चीतल का शिकार, अब खाएंगे जेल की हवा

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में वन्य प्राणी चीतल का अवैध रूप से शिकार करने वाले 10 लोगों को वन विभाग ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तीर-धनुष भी बरामद किया गया है। मामला वन परिक्षेत्र केरेंगांव अंतर्गत ग्राम कांटाकुरीर्डीह क्षेत्र का है।

Related Articles

बताया जा रहा है कि, जंगल से विचरण करते हुए चीतल, सांभर और अन्य वन्य प्राणी कांटाकुरीर्डीह के स्कूल परिसर के पास पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने चीतल का शिकार कर लिया। इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग ने सर्च वारंट जारी कर कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 3 धनुष और 4 तीर जब्त किया गया है।

पकड़े गए आरोपियों के नाम 33 वर्षीय जोहर सिंग, 35 वर्षीय भुवन, 24 वर्षीय बीरेंद्र, 28 वर्षीय पुराणिक, 25 वर्षीय मनीराम, 18 वर्षीय राधे लाल, 30 वर्षीय चैत राम, 19 वर्षीय आनंद, 25 वर्षीय किशन और 19 वर्षीय दुर्गेश है। सभी आरोपी ग्राम बरबान्धा (बगबुडा पारा) के निवासी हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों पर पीओआर क्रमांक 1487 /13 वन्य प्राणी सरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9 व 50 एवं 51, 52 के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!