ChhattisgarhRaipur

11 हजार खिलाड़ी गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर होंगे सम्मानित

रायपुर। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर 11 हजार खिलाड़ी सम्मानित होंगे। यह आयोजन महात्मा गांधी की जयंती के पूर्व 1 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से राजीव भवन रायपुर में होगा। ‘कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान’ समारोह में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेलकूद प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेश में खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन व योगदान देने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। इस आयोजन में 11 हजार खिलाड़ियों को सम्मानित करने का लक्ष्य रखा गया है।

Related Articles

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेलकूद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया कि इस आयोजन में अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर प्रदेश भर के मैडलिस्ट खिलाड़ियों को आमंत्रित किया जा रहा है। इस सम्मान समारोह में महात्मा गांधी, स्व. इंदिरा गांधी, स्व. राजीव गांधी, स्व विद्याचरण शुक्ल, स्व. नंदकुमार पटेल एवं स्व. महेंद्र कर्मा की स्मृति में विभिन्न कैटेगरी के अंतर्गत खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह के उपरांत प्रदेश के प्रत्येक जिलों में यह आयोजन अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व एवं जिला स्तर पर मैडलिस्ट खिलाड़ियों के लिए जिला मुख्यालयों में आयोजित किया जायेगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!