Chhattisgarh

 ACCIDENT : तेज रफ्तार ट्रक और बस में जोरदार भिड़ंत, 12 लोग घायल

कवर्धा। जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां तेज रफ्तार ट्रक और यात्री बस के बीच जोरदार भिड़ंत होने से 12 लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पतला में भर्ती कराया गया है।

घटना नेशनल हाईवे पर शक्कर कारखाने के पास हरिनछपरा गांव की है। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं ट्रक और बस को हटवाकर यातायात को बहाल किया। बताया गया कि यात्री बस पंडरिया की ओर से आ रही थी और ट्रक जगदलपुर से आ रहा था। इस दौरान दोनों गाड़ी में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में करीब 12 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!