ChhattisgarhRaipur

ऑनलाईन सट्टा संचालित करते 2 सटोरिए गिरफ्तार…

रायपुर : राजधानी रायपुर में मोबाईल फोन से ऑनलाईन सट्टा संचालित करते 2 सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.  एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुआ था कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत रावतपुरा कॉलोनी फेस 1 स्थित एक मकान के सामने दो व्यक्ति मोबाईल फोन से ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी टिकरापारा को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया।

जिस पर टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये जगह पर व्यक्तियों को चिन्हांकित कर ऑनलाईन सट्टा संचालित करते दुर्गेश डाहरे एवं तिलक ताम्रकार निवासी रायपुर कोे गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से नगदी रकम 2,000/- रूपये तथा सट्टा संचालन में प्रयुक्त 2 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 25,000/- रूपये जब्त कसरते हुए सटोरियों के विरूद्ध थाना अपराध क्रमांक 185/23 धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 एवं 7 का अपराध पंजीबद्ध कर सटोरियों को जेल भेजा गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!