Chhattisgarh

नाबालिग लड़की से अनाचार, पुलिस ने आरोपी को राजस्थान से किया गिरफ्तार

कोंडागांव : जिले से छेड़छाड़ कीखबर सामने आयी है यहां के एक प्रार्थी ने दिनांक 15.02.2023 को थाना विश्रामपुरी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि घटना दिनांक 13.02.2023 के सुबह उसकी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर भगाकर ले गया है। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना विश्रामपुरी में अपराध क्रमांक 11/2023 धारा 363 भादवि. कायम कर विवेचना में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई थी।

Related Articles

बता दें कि पुलिस की पता तलाश के दौरान अपहृत बालिका एवं आरोपी का लोकेशन राजस्थान में मिला। आरोपी का नाम रविनाथ योगी हैं। जानकारी मिलने से कोंडागांव पुलिस अधीक्षक के आदेश से एडिशनल एसपी के मार्गदर्शन व एसडीओपी के पर्यवेक्षण में तत्काल टीम गठित कर राजस्थान रवाना किया गया था। दिनांक 19.04.2023 को अपहृता नाबालिक लड़की को आरोपी रविनाथ योगी पिता भेरूलाल योगी, उम्र 21 वर्ष, निवासी चैमेला कुंडला रोड़, थाना गंगधार जिला झालावाड़, राजस्थान से उसके घर से बरामद कर अपहृता नाबालिक लड़की एवं उसकी माॅ के कथन पर से आरोपी रविनाथ योगी के खिलाफ धारा 366, 376, 376 (2) (ढ) भादवि. 06 पाक्सो एक्ट धारा जोड़कर दिनांक 21.04.2023 को गिरफ्तारी किया गया। गिरफ्तार आरोपी को माननीय अपर सत्र न्यायाधीश न्यायालय कोण्ड़ागांव में पेश कर न्यायालय के आदेश जेल भेजा गया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!