ChhattisgarhJashpur

सड़क हादसे में बैंक मैनेजर समेत 2 लोगों की मौत….

जशपुर  : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हुए सड़क हादसे में बैंक मैनेजर समेत 2 लोगों की मौत हो गई है। 2 बैंक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी छुट्‌टी मनाकर कार से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा दुलदुला थाना क्षेत्र में हुआ है।

Related Articles

मनोरा SBI के ब्रांच मैनेजर अनुरंजन मिंज, जशपुर एसबीआई में पदस्थ सुमित मिंज, कर्मचारी अनमोल और रविंद्र सभी रविवार को छुट्‌टी होने के कारण कुनकुरी गए थे। सभी ने मिलकर दिनभर छुट्‌टी मनाई, खाना खाया और रात के वक्त 9 से 10 बजे के बीच लौट रहे थे। तभी ये हादसा हो गया है।

बताया जा रहा है कि कुनुकुरी-जशपुर हाईवे में ये अभी चरईडांड गांव के पास पहुंचे थे। उस दौरान कार की रफ्तार तेज थी। इतने में पता ही नहीं चला और कार अनियंत्रित होकर रोड की तरफ गई। इसके बाद एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में मौके पर ही अनुरंज और सुमित की मौत हो गई थी। जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे।

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। रात का वक्त था, इसलिए मौके पर तुरंत कोई नहीं था। मगर कुछ देर बाद आने-जाने वाले लोगों ने ही कार को रोड किनारे देखा था। जिसके बाद किसी तरह से चारों को अस्पताल ले जाया गया। जहां 2 को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा अनमोल और रविंद्र को प्राथमिक इलाज के बाद रांची रेफर कर दिया गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!