Chhattisgarh

25 साल की डॉक्टर ने की आत्महत्या

मध्यप्रदेश। झाबुआ के जिला अस्पताल में पदस्थ महिला डॉक्टर का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। घटना गुरुवार रात 11 बजे की है।

जानकारी के अनुसार मूलत: पेटलावद की रहने वाली 25 साल की डॉक्‍टर निशा भायल शहर के मेघनगर नाके पर किराये के मकान में रहती थीं। गुरुवार की रात उनके परिजनों ने उनको फोन लगाया। जब उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया तो पड़ोस में रहने वाली अन्य महिला चिकित्सक को फोन लगाया गया। महिला चिकित्सक जब निशा के मकान पर पहुंची और दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। आसपास के लोगों को बुलाकर खिड़की का कांच तोड़ने पर रूम के अंदर देखा तो निशा फांसी पर झूल रही थी। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर परिजनों को सूचना दी।

पुलिस को घर की जांच करने पर सुसाइड नोट मिला है। जिसमें डॉक्टर निशा भायल ने लिखा है कि मैं दिखने में सुंदर नहीं हूं। मैं जो काम करती हूं, वो गलत हो जाता है। बहुत परेशान हूं। जीवन में कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा। आत्महत्या करने की इच्छा होती है। सामने चल रही गाड़ी से अपनी गाड़ी टकराकर जान देने की इच्छा होती है। कमरे में रहती हूं तो छत का पंखा देखकर मन करता है, इस पर लटक कर जान दे दूं। मेरे माता-पिता ने मुझे बड़ी मेहनत से पढ़ाया है। उनका मुझ पर ये कर्ज है। इसीलिए रुक जाती हूं, लेकिन हमेशा यही सोचती हूं कि इसी समय जान दे दूं…।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!