ChhattisgarhRaipur

पहले दिन 20 जिलों में 26 हजार मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 धान खरीदी का मुद्दा गर्म है। आचार संहिता के बीच‌ बुधवार यानी 1 नवंबर से समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान खरीदी की शुरुआत हो चुकी है।

मिली जानकारी के अनुसार पहले दिन छत्तीसगढ़ के 20 जिलों में 26 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी दर्ज की गई है। खरीदे गए धान उन जिलों के हैं जहां धान की फसल जल्दी पक जाती है। पहले दिन जिन जिलों में सबसे ज्यादा धान खरीदी हुई है उनमें बालोद धमतरी, महासमुंद और बेमेतरा जिला शामिल है। आचार संहिता लगने से खरीदी के लिए बायोमेट्रिक का उपयोग नहीं हो पाया।

बता दें कि साल 2023 में धान खरीदी को लेकर राज्य सरकार ने बायोमेट्रिक पद्धति से धान खरीदी की बात कही थी। मगर आचार संहिता के कारण शुरू नहीं हो पाई। वजह यह रही की धान खरीदी केंद्रों तक बायोमेट्रिक मशीन उपलब्ध नहीं हो पाई क्योंकि समय से पहले इनकी टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं की गई थी।

ऐसे में सोसाइटी में पुरानी पद्धति मतलब टोकन प्रक्रिया के तहत धान खरीदी की जा रही है। इस साल फूड डिपार्टमेंट रोज तय लिमिट के अनुसार किसानों से धान खरीदी करने का निर्णय लिया है। चुनावी सरगर्मियों के बीच छत्तीसगढ़ में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हो रही है। जिसका फायदा मौजूदा सरकार को कहीं ना कहीं किसानों के रूप में मिलेगा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!