ChhattisgarhRaipur

स्पोर्ट्स बाइक में घुम-घुम कर लूटपाट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में स्पोर्ट्स बाइक से घुम-घुम कर लूट करने वाले 3 आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शहर के अलग-अलग इलाकों में लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे।

Related Articles

प्रार्थी विष्णु राम निषाद ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह 23 दिसंबर को अपने साथी मोती वर्मा के साथ सुबह 11.30 बजे मेटल पार्क रोड से अपने घर जा रहा था कि त्रिवेणी धर्मकांटा के पास तीन लड़के काले कलर के यमाहा मोटर सायकल में पीछे से आकर प्रार्थी के साथी मोती को पकड़ा और उसके साथ मारपीट करते हुए जेब की तलाशी लिये मोती के पास कुछ नहीं मिलने पर प्रार्थी के पास आकर उसे भी मारपीट की और धमकाते हुये उसके जेब में रखें पर्स को जबरदस्ती लूट कर निकाल लिये पर्स में आधार कार्ड एवं नगदी 2080 रूपये रखा था को लूट कर फरार हो गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना उरला में अपराध पंजीबद्ध किया गया।

उरला थाना पुलिस की टीम के द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी, उसके साथी सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ-साथ आरोपियों द्वारा लूट की घटना को कारित करने हेतु उपयोग किये गये दोपहिया वाहन के संबंध में जानकारी एकत्रित की जा रही थी। इसी दौरान घटना में संलिप्त आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी चेतन वर्मा, मोनू यादव एवं सनत सेन को पकड़कर घटना के संबंध में कड़़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा लूट की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया।

लूट की अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा दोपहिया वाहन में घुम-घुम कर अलग-अलग स्थानों से कुल 09 नग मोबाईल फोन लूट करना बताया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से उक्त प्रकरण में लूट की नगदी रकम 2080 रूपये, 1 नग आधार कार्ड एवं घटना में प्रयुक्त यामाहा मोटर साईकिल तथा लूट की अन्य 9 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती 2 लाख 50 हजार रूपये जप्त कर कार्यवाही किया गया।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!