Raipur

एटीएम कार्ड बदलकर लाखों रूपये की ठगी करने वाले 3 अंतर्राज्यीय ठग गिरफ्तार

रायपुर। देशभर में घुम-घुम कर लोगों का एटीएम कार्ड बदलकर लाखों रूपये की ठगी करने वाले 3 अंतर्राज्यीय ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कबीर नगर थाना एवं खमतराई क्षेत्रांतर्गत स्थित एटीएम बूथ में प्रार्थियों को अपना शिकार बनाये था। आरोपियान एटीएम बूथ में मदद करने के नाम पर प्रार्थियों का एटीएम पिन देखकर उनका एटीएम कार्ड बदल देते थे।

प्रार्थी विजय चौधरी ने थाना कबीर नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह हीरापुर कबीर नगर में रहता है। प्रार्थी 30 मार्च को श्रीराम चौक स्थित एसबीआई एटीएम में जाकर पैसे निकाल रहा था। इसी दौरान तीन व्यक्ति एटीएम के अंदर आए और प्रार्थी से कहा की आपका ट्रांजैक्शन कैन्सल नहीं हुआ है। ट्रांजैक्शन कैंसल करने के लिये एटीएम कार्ड डालकर पर्ची निकालो कहीं आपका पैसा कट तो नहीं गया है, तब प्रार्थी एटीएम कार्ड डाला एवं मशीन में पासवर्ड डालकर पर्ची निकाला। इस प्रक्रीया के दौरान वो तीनों व्यक्ति प्रार्थी को देखे थे। प्रार्थी ने पर्ची निकाल कर जब चेक किया तो उसका पैसा नहीं कटा था, इसी बीच उन व्यक्तियों के द्वारा प्रार्थी के एटीएम कार्ड को निकालकर प्रार्थी को दिया गया जिसके बाद प्रार्थी अपने एटीएम कार्ड को लेकर घर चला गया, कुछ समय पश्चात् प्रार्थी को पता चला कि उसके एटीएम कार्ड को बदल दिया गया है तथा उसके बैंक खाते से 82हजार रूपये निकाल लिए गये हैं। इस प्रकार उक्त अज्ञात तीन व्यक्तियों द्वारा प्रार्थी के साथ धोखधड़ी कर 82हजार रूपये की ठगी किये थे। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध पंजीबद्ध किया गया।

इसी प्रकार थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत रावांभाठा बंजारी मंदिर के पास स्थित यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया एटीएम बूथ में प्रार्थी बी.आर. पोयाम के एटीएम कार्ड को बदलकर अज्ञात आरोपियों द्वारा 80 हजार रूपये उसके बैंक खाता से निकालकर ठगी किया गया था। जिस पर अज्ञात अरोपियों के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कबीर नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थियों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटनास्थलों का निरीक्षण करने के साथ ही एटीएम बूथों के अंदर लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन कर अज्ञात आरोपियों के संबंध में तकनीकी विश्लेषण करते हुए अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजो के अवलोकन व तकनीकी विश्लेषण सहित अन्य प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अंततः आरोपियों को दिल्ली एवं नोएडा में लोकेट किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कबीर नगर पुलिस की 5 सदस्यीय टीम को दिल्ली रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा दिल्ली पहुंच कर लगातार कैम्प कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी, इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी आयुष को नोएडा में लोकेट करने में सफलता मिली जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा नोएडा के पंचशील ग्रीन 2 अपार्टमेंट से आयुष को पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आयुष द्वारा अपने अन्य साथी विपिन कुमार एवं अपने वाहन चालक रजनीश कुमार के साथ मिलकर ठगी की उक्त दोनों घटनाओं को कारित करना स्वीकार किया गया। जिस पर घटना में संलिप्त आरोपी विपिन कुमार एवं रजनीश कुमार की भी पतासाजी कर पकड़ा गया।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर उनके द्वारा ठगी उक्त घटनाओं को कारित करने के अलावा देशभर के अलग-अलग राज्यों पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, राजस्थान, गुजरात, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडू, उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा सहित अन्य राज्यों में भी घुम-घुम कर इसी तरीका वारदात के आधार पर ठगी की घटनाओं को अंजाम देना बताया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अलग-अलग बैंकों के कुल 31 नग एटीएम कार्ड, नगदी 27हजार रूपये तथा घटना में प्रयुक्त बेलेनो कार कीमती लगभग 10लाख रूपये जप्त किया गया है। आरोपियों को अब तक उक्त किसी भी राज्यों की पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किया गया है, रायपुर पुलिस द्वारा उक्त राज्यों की पुलिस से गिरफ्तार आरोपियों के संबंध में जानकारी साझा कर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।

आरोपियान ठगी की घटनाओं को अंजाम देने हेतु अधिकांशतः ऐसे एटीएम बूथ को चुनते है, जो भीड़-भाड़ वाले स्थान से बाहर हो एवं जिनमें कोई गार्ड ना हो इसके साथ ही आरोपियान ऐसे बुजुर्गो एवं महिलाओं को अपना शिकार बनाते है, जिन्हें अच्छे से एटीएम मशीन से रकम निकालना नहीं आता है। आरोपियान ऐसे लोगों की मदद करने के बहाने उनका पिन नंबर देख लेते है तथा मौका पाकर अपने शिकार का एटीएम कार्ड को बदलकर अपने पास रखें संबंधित बैंक के एटीएम कार्ड को उन्हें थमा देते है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!