Chhattisgarh

ACCIDENT : भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत , 2 की हालत गंभीर

सक्ती। जिले में होली के दिन भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तीनों युवक बाइक से होली मनाने के लिए घर से निकले हुए थे। रास्ते में दूसरी बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा मालखरौदा थाना क्षेत्र में हुआ है।

Related Articles

जानकारी के मुताबिक, आमनदुला निवासी रामकुमार केंवट(32), उजितराम बरेठ(30) और दुर्गेश साहू(28) गांव से होली मनाने के लिए निकले थे। वो आमनदुला- सकर्रा मुख्य मार्ग से जा रहे थे। बताया गया कि तीनों काफी तेज रफ्तार में बाइक से जा रहे थे। उसी वक्त सामने से दूसरी बाइक आ गई और दोनों में टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि रामकुमार, उजितराम और दुर्गेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सामने वाली मोटर साइकिल में बैठे 2 युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

हादसे के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें रायगढ़ रेफर किया गया है। तीन युवक के शरीर से काफी खून बह गया था। जिसके चलते ही उनकी मौके पर जान चली गई।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!