National

3 लोगों की मौत, 4 घायल…वैन और ट्रॉली की हुई भीषण टक्कर

मध्य प्रदेश। नीमच जिले की मनासा तहसील में शनिवार तड़के सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां रुपावास के पास एक वैन खड़ी ट्राली में जा घुसी। इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य गंभीर घायल हो गए।

जानकारी अनुसार मनासा क्षेत्र में शनिवार तड़के 4:30 बजे मारुति वैन में सवार 7 लोग उज्जैन से नीमच जिले के मनासा के देवरी-खवासा आ रहे थे। इसी बीच रुपावास के समीप खड़ी ट्रॉली में जा टकराई। हादसे में संदीप पिता बंसीलाल पाटीदार (35 साल), सुशीला बाई पति बंशीलाल पाटीदार (65 साल), जयंती बाई (32 साल) की मौत हो गई।

जबक घायलों की पहचान चेतना (12 साल), नयन (8 साल), पप्पू पाटीदार (35 साल), कमला बाई (55 साल) को रूप में की गई है। जिन्हें गम्भीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। वहीं मृतकों के शव को मनासा शासकीय चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है। पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!