ChhattisgarhRaipur

4 आरोपी गिरफ्तार , लोन दिलाने के नाम पर की ठगी

रायपुर। राजधानी में लोन दिलाने के नाम पर देशभर में लाखों रूपये की ठगी करने वाले दिल्ली ठग गिरोह का पर्दाफाश रायपुर पुलिस ने किया है.जानकारी के मुताबिक प्रार्थी अशोक शर्मा ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह उरकुरा हर्षित विहार कालोनी में रहता है तथा ट्रांसपोर्ट नगर रावांभाठा स्थित जय दुर्गा एक्सप्रेस ट्रांसपोर्ट फर्म का संचालक है।

Related Articles

प्रार्थी को दिनांक 15.02.2021 को अज्ञात मोबाईल नंबर 8881535061, 8960080932, 9984146905, 7302610853, 8429939768, 9990793483, 9990187609 के धारक द्वारा उसके मोबाईल फोन पर सम्पर्क कर 15 लाख रूपये लोन देने का आश्वासन दिया जिस हेतु प्रार्थी से उसका आधार कार्ड, पेन कार्ड एवं फोटो व्हॉटसएप में भेजने हेतु कहा साथ ही मोबाईल नम्बर के अज्ञात धारक द्वारा लोन प्राप्त करने हेतु 10 अलग- अलग बैंकों के खाते दिये गये एवं उसमें रकम डालने को कहा।

जिस पर प्रार्थी द्वारा अलग-अलग तिथियों में अलग-अलग किश्तों में कुल 15 लाख रूपये मोबाईल नम्बर के अज्ञात धारक द्वारा बताये बैंक खातों में डाले गये। जिसके बाद अज्ञात मोबाईल नम्बर के धारक द्वारा प्रार्थी को व्हॉटसएप में 25 लाख एवं 42 लाख रूपये के डिमाण्ड ड्राफ्ट के फोटो भेजकर लोन स्वीकृत हो गया है प्राप्त करने हेतु और रकम डालने को कहा जिस पर प्रार्थी को धोखाधड़ी का संदेह होने पर प्रार्थी द्वारा रकम नही डाला गया। इस प्रकार अज्ञात मोबाईल नम्बर के धारक द्वारा प्रार्थि को लोन दिलाने का झांसा देकर उससे 15 लाख रूपये की ठगी किया गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 18/2023 धारा 420, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

बता दें कि जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। प्रार्थी के पास जिन मोबाईल नम्बरों से सम्पर्क किया गया था उन मोबाईल नम्बरों का तकनीकी विश्लेषण करने के साथ-साथ प्रार्थी द्वारा जिन बैंक खाताओं में रकम स्थानांतरण किये गये थे उन खाताओं के संबंध में संबंधित बैंक से दस्तावेज एवं जानकारी एकत्र किया गया।

टीम के सदस्यों द्वारा मोबाईल नम्बर एवं बैंक से प्राप्त दस्तावेजों का लगातार विश्लेषण करते हुए अज्ञात आरोपियों को लोकेट करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त 01 आरोपी की पहचान दिल्ली निवासी अंशुल के रूप में करने के साथ ही अंशूल को दिल्ली के पालमगांव में लोकेेट किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की 05 सदस्यीय टीम को दिल्ली रवाना किया गया।

पुलिस की टीम ने घटना में संलिप्त अन्य आरोपी नीरज सिंह उर्फ नीर सिंह, विकास कुमार एवं बंटी कश्यप को भी पालमगांव दिल्ली से पकड़ा गया। सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना से संबंधित 02 नग ए.टी.एम. कार्ड एवं 02 नग बैंक पासबुक जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी-

1. नीरज सिंह उर्फ नीर सिंह पिता राजन सिंह उम्र 29 साल निवासी बारडोल गांव थाना सेक्टर 09 द्वारका 8 दिल्ली।

2. विकास कुमार पिता योगेश कुमार उम्र 29 साल निवासी दिल्ली पालम शहर आर.जेड.एफ. 1100 म.नं. गौतम बुधवार गली थाना पालमगांव दिल्ली।

3. अंशुल पिता रामदास उम्र 28 साल निवासी दिल्ली पालम कॉलोनी आर.जेड.एफ. 262डी राजनगर पार्क 2 थाना पालमगांव दिल्ली।

4. बंटी कश्यप पिता जयपाल कश्यप उम्र 31 साल निवासी पालमगांव द्वारिका से 08 राजनगर पार्क 02 थाना पालमगांव दिल्ली।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!