National

देश में CORONA संक्रमण से 4 मरीजों की मौत

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से चार मरीजों की मौत हुई है और सक्रिय मामले 867 बढ़कर 10 हजार से अधिक हो गये हैं। इस बीच देश में CORONA टीकाकरण जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 1,743 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक देश में 220 करोड़ 65 लाख 54 हजार 022 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक सक्रिय मामलों में वृद्धि के साथ इनकी संख्या बढ़कर 10,300 हो गयी है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,47,05,952 हो गयी है। वहीं मृतकों की संख्या चार बढ़कर 5,30,837 हो गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 932 बढ़कर 4,41,64,815 पर पहुंच गया है।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान गुजरात में सक्रिय मामलों की संख्या में सर्वाधिक 168 की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, महाराष्ट्र में 161, केरल में 160, कर्नाटक में 109 , उत्तर प्रदेश में 62 , दिल्ली में 57 , हरियाणा में 39 , गोवा में 22, राजस्थान में 15, पंजाब में 14, केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में नौ, आन्ध्र प्रदेश में 8, बिहार में 6, हिमाचल प्रदेश और झारखंड में पांच-पांच, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में 3-3, असम में दो, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में क्रमश: एक-एक सक्रिय मामले बढ़े हैं तथा चंडीगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में क्रमश: एक-एक मरीज की कोरोना से मौत हुई है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!