National

दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी, दो लोग घायल, एक की मौत

पटना / बिहार के सासाराम और नालंदा में शनिवार को भी हिंसा हुई। नालंदा के बिहार थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई है। इसमें तीन लोगों को गोली लगी है। बाद में इनमें से एक की मौत हो गई। नालंदा में शुक्रवार को जहां हिंसा हुई थी वहां से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर शनिवार को हिंसा हुई है। इस दौरान करीब 30 राउंड फायरिंग की गई। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब दोनों पक्षों से कोई वहां मौजूद नहीं था। जिन्हें गोली लगी है उनमें से दो अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं एक की मौत हो गई है। पुलिस पर भी पथराव हुआ है। नालंदा के बिहारशरीफ में कफ्र्यू लगा दिया गया है। इधर, सासाराम के सफ्फुलागंज में शनिवार शाम को फिर बम फेंके गए।

इसके बाद पुलिस ने इलाके के घरों में सघन तलाशी अभियान चलाया है। इसमें आठ और लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस तरह अब तक कुल 25 लोगों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है। सासाराम में फिलहाल 5 आईपीएस अधिकारियों की तैनाती की गई है। उधर, नालंदा में धारा 144 लागू है। इंटरनेट बंद है। गया और भागलपुर में फोर्स की तैनाती की गई है। नालंदा, सासाराम और गया से अब तक 61 लोगों की गिरफ्तार की गई है। बिहार के चार जिले रोहतास, नालंदा, भागलपुर और गया में रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर शुक्रवार को हिंसक झड़प हुई। इस घटना के बाद पुलिस फोर्स तैनात की गई है। केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि बिहार में रहने के लिए अब हिंदुओं को जजिय़ा टैक्स देना होगा नहीं तो पलायन करना होगा। बिहारशरीफ में हुए हिंसक झड़प में आठ एफआईआर दर्ज की गई है। लहेरी थाना में सात और बिहार थाना में एक एफआईआर दर्ज हुई है। लहेरी थाने में दो एफआईआर पुलिस और पांच एफआईआर लोगों ने की है। शनिवार को उपद्रव वाले इलाके में फ्लैग मार्च निकाला गया। रविवार को धारा-144 हटा दी जाएगी।

उपद्रवियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि रामनवमी शोभायात्रा के दौरान जो घटना हुई है, जो दुख की बात है। हमें कल जैसे ही पता चला अलर्ट होकर तेजी से काम किया। उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ये किसी ने जानबूझकर किया है। हमने निर्देश दिया है कि इस बारे में पूरा पता लगाया जाए।

मुंगेर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हिंसा
मुंगेर में शनिवार को प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद हो गया है। दो पक्षों के बीच पथराव और मारपीट हुई है। पुलिस की गाड़ी में भी तोडफ़ोड़ की गई है। कई लोग जख्मी हैं। दो गांव में तनाव को देखते हुए एसडीएम, डीएसपी सहित कई थानों की टीम मौके पर पहुंच गई है। मामला नयारामनगर थाना क्षेत्र के गढ़ीरामपुर गांव का है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!