ChhattisgarhSurajpur

4 पुलिसकर्मी घायल…विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दो गुटों के बीच हो रहे विवाद को सुलझाने गई पुलिस पर ही लोगों ने लाठी-डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, जबकि एक पुलिसकर्मी की हालत नाजुक है। मामला बसदेई चौकी के खड़गवां गांव का है।

बताया जा रहा है कि, खड़गवां गांव में दो पक्षों का आपसी विवाद चल रहा था। विवाद की सूचना पर पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची तो विवाद कर रहे लोगों ने लाठी-डंडे से पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। इसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं बाकी पुलिसकर्मियों ने भाग कर किसी प्रकार अपनी जान बचाई।

मारपीट की इस घटना में एक पुलिस कर्मी की हालत अभी नाजुक बनी हुई है, जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में जारी है। वहीं पुलिस कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पूरे घटनाक्रम में कितने आरोपी सम्मिलित थे, ये आगे जांच में ही पता चल पाएगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!