National

1 ही परिवार के 5 लोगो की मौत…फ्रिज की गैस लीक होने से धमाके के साथ घर में लगी भीषण आग

Punjab Jalandhar News :  पंजाब के जालंधर में एक बड़ा हादसा हुआ है ,जहा एक ही परिवार के 6 लोग आग में पूरी तरह से झुलस गए, जिसमे 5 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, घायल को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घर में रखे फ्रिज की गैस लीक होने से बड़े धमाके से आग लग गई. हालांकि हादसा कैसे हुआ आधिकारिक रुप से अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.

घटना को लेकरADCP जालंधर आदित्य ने बताया कि हमें जालंधर के अवतार नगर में एक घर में विस्फोट जैसी घटना की सूचना मिली, जिसके बाद हम तुरंत मौके पर पहुंचे. घटना में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हम जांच कर रहे हैं दुर्घटना के पीछे का कारण क्या है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाकर लोगों को रेस्क्यू किया, जिसमें से अस्पताल पहुंचने से पहले ही एक लड़की और लड़के की मौत हो गई. इसके बाद सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान तीन और लोगों की भी जान चली गई. मिली जानकारी के अनुसार, मरने वालों की पहचान यशपाल सिंह, रुचि, दीया, मंशा और अक्षय के तौर पर की गई है.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!