Raipur

Weather Update : मौसम विभाग ने बताया मानसून के विदाई की तारीख….

रायपुर :  देश के अधिकांस हिस्सों से मानसून की विदाई हो चुकी है और कई जगहों से धीरे-धीरे मानसून का दौर जरी है। मानसून की विदाई के साथ ही देश के कई हिस्सों में हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ से भी मानसून की विदाई की तारीख बता दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के आस-पास बारिश का कोई सिस्टम नहीं बन रहा है। इसके चलते आने वाले 48 घंटों में प्रदेश के मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में कल यानी 10 अक्टूबर को मानसून की विदाई हो जाएगी। मानसून की विदाई के साथ ही प्रदेश में अब ठंड ने दस्तक दे दी है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह और रात में ठंड महसूस होने लगी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!