ChhattisgarhMahasamund

ईंट भट्ठे में पिता पुत्र समेत 5 श्रमिकों की मौत

महासमुंद। जिले के बसना ब्लॉक के ग्राम गढ़फुलझर में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां ईंट भट्ठा में काम करने वाले 5 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं 1 गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार गढ़फुलझर गांव में कुंज बिहारी पांड़े का ईंट का भट्ठा है। वह श्रमिकों से ईंट बनवाकर उसे पकाने के लिए ठेके पर दिया था। ईंट पकाने के लिए यहां 6 श्रमिक गंगा राम बिसी 55वर्ष, दशरथ बिसी 30वर्ष, सोना चंद भोई 40 वर्ष, वरुण बरिहा 24वर्ष, जनक राम बरिहा 35 वर्ष और मनोहर बिसी 30 वर्ष काम कर रहे थे। ईंट भट्ठा में रात 12 बजे तक काम चल रहा था। थकान होने के कारण श्रमिक भट्ठा के ऊपर लेट गए थे। सुबह जब वे लोग सो कर नहीं उठे तो आसपास के ग्रामीणों ने श्रमिकों को उठाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं उठे। 6 श्रमिकों में से 5 की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

श्रमिकों की मौत कैसे हुई इसके बारे में पता नहीं चल सका है। सभी मृतकों के शव पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना ले जाया गया है। यहां पीएम के पश्चात शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!