National

भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत…

उत्तर प्रदेश। अयोध्या में भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। लखनऊ-गोरखपुर राजमार्ग पर अयोध्या से अंबेडकर नगर की तरफ जा रही बस एक ट्रक से टकराकर पलटने से सात लोगों की मौत हुई है। वहीं इस दर्दनाक हादसे में 40 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक बस और ट्रक की टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक पलटकर बस के ऊपर गिर गया। हादसे का शिकार हुए सात लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। करीब 40 से ज्यादा लोग घायल हैं। एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाने और उन्हें उचित इलाज मुहैया कराने का निर्देश भी दिया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!