Aaj Ka Rashifal : कुंभ समेत इस राशि के लोगों के लिए हैं व्यावसायिक सफलता के संकेत, राशि जातक देखें कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal / आज चन्द्रमा रोहिणी के द्वितीय चरण तथा शुक्र के साथ वृष राशि में,मङ्गल मिथुन, सूर्य, गुरु तथा बुध मेष में गोचर कर रहे हैं। शुक्र व चन्द्रमा युवाओं की लवलाइफ को बेहतर करेंगे। दांपत्य जीवन में माधुर्यता का समावेश होगा। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कुंभ व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या व मकर के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मेष राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-
मेष– आज चन्द्रमा का द्वितीय भाव में व सूर्य का इस राशि में गोचर धन लाभ तो देगा लेकिन स्वास्थ्य में परेशानी दे सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।तिल का दान करें।व्यवसाय में तनाव रह सकता है।
वृषभ – आज का दिन व्यवसाय में विशेष सफलता का है। सूर्य के द्वादश गोचर स्वास्थ्य के लिए शुभ है।रुके धन का आगमन हो सकता है। बैंकिंग,आईटी व मीडिया से जुड़े लोग जाँब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे।हरा व आसमानी रंग शुभ है।युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।तिल का दान करें।
मिथुन– गुरु का इस राशि से दशम व सूर्य का मेष व चन्द्रमा का वृष गोचर सफलता कारक है। बिजनेस में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण सफलता आसान है।संतान के विवाह कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है।
कर्क– इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का वृष गोचर आर्थिक सुख में उन्नति देगा। टीचिंग,आईटी व बैंकिंग फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है।कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।उड़द का दान करें। शनि के द्रव्य तिल का दान करें।
कन्या– चन्द्रमा नवम भाग्यप्रतिशत सुख से प्रसन्नता देंगे। जाँब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है।हरा व आसमानी रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। पिता का आर्शीवाद लें।
तुला– खष्ठम गुरु व मेष का सूर्य व चन्द्रमा का वृष में रहना मङ्गलमय है। शनि का पँचम गोचर लाभ प्रदान कर रहे हैं।संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।सफेद व लाल रंग शुभ है।
वृश्चिक– आज सूर्य का इस राशि से खष्ठम गोचर व्यवसाय में सफलता देगा। सूर्य व चन्द्रमा सफलता देगा। कन्या राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।पीला व लाल रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।अपराजिता का पेड़ लगाएं।गाय को केला खिलाएं।
धनु– आज गुरु चतुर्थ तथा सूर्य इसी राशि से पंचम व शनि तृतीय रहकर आईटी ,टीचिंग व मीडिया जाँब के लिए अनुकूल हैं। शुक्र उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
मकर-राशि स्वामी शनि इस राशि से द्वितीय व चन्द्रमा इस राशि से पंचम गोचर कर रहे हैं।पॉलिटीक्स को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है।मेष व कन्या राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। मसूर का दान करें।
कुंभ– आज का दिन बिजनेस में प्रोग्रेस का है।इस राशि में गोचर करता शनि, मेष राशि के सूर्य व वृष राशि के चन्द्रमा जाँब में प्रोमोशन सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें । आसमानी व सफेद रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।
मीन– आज जांब में इस राशि का गुरु व कुम्भ के शनि मङ्गलमय हैं। तृतीय चन्द्रमा किसी समस्या को समाप्ति दे सकता है।हेल्थ के प्रति सचेत रहें।पीला व सफेद रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें व गेंहू का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।









