National

75th Independence Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम पहला संबोधन आज

नई दिल्ली : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज राजधानी दिल्ली से पूरे देश को संबोधित करेंगी. राष्ट्रपति के तौर पर देश के नाम यह उनका पहला संबोधन होगा. राष्ट्रपति के संबोधन का प्रसारण आकाशवाणी के सभी राष्ट्रीय नेटवर्क के साथ ही दूरदर्शन के सभी चैनलों पर किया जाएगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन शाम 7 बजे होगा. इसे पहले हिंदी में और इसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा. इसके बाद क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में इसे प्रसारित किया जाएगा.

मुर्मू (64) ने 25 जुलाई को देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। साथ ही वह शीर्ष संवैधानिक पद पर आसीन होने वाली सबसे कम उम्र की और पहली आदिवासी हैं। वह ऐसी पहली राष्ट्रपति हैं, जिनका जन्म देश की आजादी के बाद हुआ है।

जनता को इंतजारक्या बोलेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

वैसे भी राष्ट्रपति मुर्मू के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट के जरिये प्रतिक्रियाएं आती रहती हैं। वहीं अभी रक्षाबंधन के पर्व पर उन्होंने देशवासियों को बधाई दी थी। वहीं स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का संबोधन सुनने के लिए देशवासी भी इंतजार कर रहे हैं क्योंकि वे पहली बार उनका संबोधन सुन रहे होंगे, इस बात को लेकर जनता को भी जिज्ञासा है कि राष्ट्रपति किन विषयों को संबोधन में शामिल करेंगी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!