बड़ी सुविधा, अब घर बैठे UPI से कर पाएंगे पेंशन स्कीम में अंशदान, जान लें अपडेट

नई दिल्ली: यदि आप भी अटल पेंशन स्कीम या नेशनल पेंशन योजना से जुड़े हुए हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। अब आप यूपीए की मदद से घर बैठे पेंशन स्कीम में पैसे जमा कर सकते हैं। इससे पहले यह सुविधा इंटरनेट बैंकिंग, आइएमपीएस, एनईएफटी, आरटीजीएस के जरिए ही उपलब्ध थी। अब इसका दायरा ग्राहकों के लिए बड़ा दिया गया है।
PFDRA ने कही ये बात
पीएफआरडीए ने कहा कि अब ग्राहकों को अंशदान जमा करने की प्रक्रिया में और सुगमता मिलेगी और वे यूपीए के माध्यम से राशि जमा कर पाएंगे। बता दें
नेशनल पेंशन स्कीम योजना संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए संचालित की जाती है जबकि अटल पेंशन योजना असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए है।
9:30 से पहले किया निवेश तो होगा फायदा
इसके अलावा PFDRA की तरफ से बताया गया कि यदि सब्सक्राइबर सुबह 9:30 बजे से पहले अंशदान करते हैं तो उसे उसी दिन में गिना जाएगा। वही 9:30 बजे के बाद मिलने वाली राशि की गणना अगले दिन के निवेश में की जाएगी। अभी तक सब्सक्राइबर स्वैच्छिक अंशदान को आइएमपीएस, एनईएफटी, आरटीजीएस का यूज कर इंटरनेट बैंकिंग के जरिए सीधे भेज सकते थे लेकिन अब इसका दायरा बढ़ा दिया गया है।
APY में बड़ा बदलाव
वित्त मंत्रालय की तरफ से अटल पेंशन योजना में बदलाव करते हुए एक नोटिफिकेशन जारी किया गया। नए नियम के तहत अब टैक्सपेयर अटल पेंशन योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। यह नया नियम 1 अक्टूबर 2022 से लागू होगा। इसके बाद कोई भी ऐसा व्यक्ति जो आयकर कानून के अनुसार इनकम टैक्स भरता है वे इस योजना का लाभ नहीं ले सकता।









