Chhattisgarh

76 साल का बुजुर्ग और 47 साल के शख्स ने 13 साल की बच्ची से 3 दिन तक किया बलात्कार…

बलौदाबाजार :  13 वर्षीय एक बालिका के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है, जहां 10 रुपए देने का लालच देकर 76 साल का बुजुर्ग और 47 साल का अधेड़ उसे अपने घर ले गए और तीन दिनों तक अनाचार किया. मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

कोतवाली टीआई यदुमणी सिदार ने बताया कि आरोपी कुंजराम वर्मा (76 वर्ष) और रमेश वर्मा (47 वर्ष) ने पैसे देने के बहाने 13 वर्षीय बालिका को बुलाया और अनाचार की घटना को अंजाम दिया. बालिका के पड़ोस की महिला और परिजनों से घटना का जिक्र किया. इसके बाद परिजनों की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने धारा 376 डी व पाक्सो एक्ट के मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!