Chhattisgarh

आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली से 8 की गई जान, राजस्व मंत्री बोले-फसल नुकसान का जल्द होगा सर्वे

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा सभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को बेमौसम बारिश से हुए फसलों के नुकसान का मुद्दा उठा। शिवरतन शर्मा ने आरोप लगाया कि बरसात से हुए नुकसान का सरकार ने संज्ञान नहीं लिया। अजय चंद्राकर बोले- रबी की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। किसान सरकार की नीतियों से बेबस हो गया है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने नुकसान का मूल्यांकन कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की।

Related Articles

इस पर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि सभी जिला कार्यालयों को निर्देशित किया गया है। आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली से 8 व्यक्ति और 36 पशुओं की जान गई है। फसल क्षति का आंकलन अभी जारी है। 15 दिनों के भीतर मुआवजा राशि देने का प्रावधान है, जल्द ही आंकलन के बाद सहायता राशि जारी कर दी जाएगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!