National

96 वर्षीय लालकृष्ण आडवाणी की फिर बिगड़ी तबीयत, अपोलो में कराए गए भर्ती

नई दिल्ली। भारत रत्न और भाजपा के वरिष्ठम नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, उनकी हालत स्थिर है। 96 वर्षीय लाल कृष्ण आडवाणी फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

बता दें कि, पिछले महीने भी उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ी थी। अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि, आडवाणी  को आज अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जुलाई के पहले हफ्ते में भी आडवाणी को इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और दो दिन की चिकित्सकीय देखरेख के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। वे न्यूरोलॉजी विभाग के वरिष्ठ कंसल्टेंट डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में थे। इससे पहले आडवाणी को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था और रात भर वहां रखने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!